भोजन चबाकर खाने से शरीर को क्या फायदा होता है? जानिए

भोजन चबाकर खाने से शरीर को क्या फायदा होता है? जानिए

सेहतराग टीम

अच्छा भोजन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं अगर हम पोषण वाली चीजे खाते हैं तो वो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद और लाभदायक होती हैं। इसलिए तो डॉक्टर भी हमें पोषक तत्वों से युक्त भोजन का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई भी चीज खाते वक्त अगर हम अच्छे से चबाएं नहीं तो वो हमे नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां ठीक तरीके से खाना चबाने के कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं उससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें और फायदे-

पढ़ें- योग ध्यान में ही वह शक्ति जो दिलाएगी तनाव से मुक्ति

  • धीरे-धरे चबाकर खाने पर आपके शरीर को जरूरी हार्मोन स्त्रवण के लिए काफी समय मिल जाता है, जैसे लेप्टिन, ग्रेलिन आदि। इनका पाचन क्रिया में अहम योगदान है।
  • ठीक तरीके से चबाते हुए भोजन करने से, भोजन कई टुकड़ों में बंटकर सलाईवा के साथ मिलकर, बेहतर पाचन के लिए तैयार हो जाता है। वहीं अच्छी तरह से न चबाने पर ठीक से पाचन नहीं होता।
  • खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे ठीक तरीके से चबाना। अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आप कम खाते हैं और आपका पेट भी जल्दी भर जाता है।
  • अच्छी तरह चबाकर खाने का एक फायदा यह भी है, कि आप भोजन का ठीक तरह से स्वाद ले पाते हैं और देर तक उसका आनंद भी उठा सकते हैं।
  • जब आप चबा-चबाकर खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र, पाचन के लिए खुद को तैयार करता है। इस तरह से आप जितना चबा-चबाकर खाते हैं, उतना ही बेहतर आपका पाचनतंत्र काम करता है।

 

इसे भी पढ़ें-

एक मिनट में 10 बार से ज्यादा पलकें झपकना है इस बीमारी का लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान!

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।